केंदुआ-गौरीपुर जंगल से हरा सखुआ पेड़ की कटाई जोरों पर
गिरडीह, मई 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के केन्दुआ-गौरीपुर जंगल क्षेत्र से इन दिनों हरा भरा सखुआ पेड़ को अवैध ढंग से काटकर संलिप्त कारोबारियों द्वारा धड़ल्ले से तस्करी किये जाने का मामला सामने आया है। लकड़ी काटने वाले तस्करों एवं इसमें संलिप्त कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू नहीं की गई तो देखते ही देखते पूरे इलाके से जंगल उजड़ कर वीरान हो जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में बताया कि देवरी तिसरी सीमाई इलाके के सिकरूडीह व तिलकडीह पंचायत के दर्जनाधिक गांवों के वन भूमि में घनघोर रूप से जंगल व पहाड़ आच्छादित है। जहां सुदूरवर्ती एवं सुनसान जंगली इलाके का फायदा उठाकर माफियाओं द्वारा स्थानीय कारोबारी के सहयोग से वन भूमि में अवस्थित सखुआ, सिस्टम, साल आदि हरे भरे पेड़ों की कटाई कर रात के अंधेरे में पिकअप व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.