धनबाद, अप्रैल 24 -- रणधीर वर्मा चौक पर संयुक्त मोर्चा की ओर से केंदुआ में गैस रिसाव के मुद्दे पर धरना दिया गया। इसकी अध्यक्षता मानस चटर्जी व संचालन गणेश दास ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरसा विधायक अरुप चटर्जी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि केंदुआ स्थित राजपूत बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में जहरीली गैस रिसाव तथा भू-धंसान की घटनाओं ने इस ऐतिहासिक शहर को उजड़ने की कगार पर ला खड़ा किया है। उन्होंने प्रभावित लोगों को तत्काल राहत, मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही बीसीसीएल और डीजीएमएस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए बंद पड़े बोकारो-धनबाद नेशनल हाईवे को शीघ्र चालू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विस्थापन की प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित स्थान पर होनी चाहिए।इस मौके पर मंटू महतो ने घोषणा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.