जहानाबाद, फरवरी 15 -- रतनी, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के परस बिगहा थाना अंतर्गत केंदुआ गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला गैस चूल्हा से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला अखिलेश कुमार पंडित की पत्नी संजना कुमारी बताई जाती है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस लीकेज रहने के कारण अचानक चूल्हे में आग पकड़ लिया। इसके बाद महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और आग को बुझाया। तदोपरांत उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.