धनबाद, अप्रैल 20 -- श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्रीकांत अंबष्ट की अध्यक्षता में रविवार को झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक हुई। इसमें केंदुआ भू-धंसान पीड़ितों के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। तय रणनीति के अनुसार रणधीर वर्मा चौक से समाहरणालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद डीसी व एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा और इसके बाद मोटरसाइकिल रैली निकालकर बीसीसीएल सीएमडी का घेराव किया जाएगा। बैठक में अनिल कुमार जैन, मनीष जैन, कुंदन मोदक, कृष्ण पटेल, भीम निषाद, गोलू पासवान, अनिल चौहान, रवींद्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, आलोक चटर्जी व अनूप अग्रवाल आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों के मांगों को नजर अंदाज कर रही है सरकार यह भी पढ़ें- समस्याओं पर एकजुट हुए लोग, आंदोलन की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...