जमुई, मार्च 7 -- सोनो, निज संवाददाता प्रखंड के बेलंबा पंचायत के केंदुआलेवार गांव में गुरुवार की देर रात एक खपरैल मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बक्से में रखा रुपया और बिछावन समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता मंजू देवी, पति संजय ठाकुर ने बताया कि रात में गैस चूल्हे पर खाना बनाने के बाद सभी लोग सो गए थे। मध्यरात्रि में घर के अंदर धुआं भरने लगा, जिससे उनकी नींद खुल गई। उस समय उनके पति घर पर नहीं थे। उन्होंने बच्चों को लेकर किसी तरह घर से बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक घर में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...