गिरडीह, फरवरी 3 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पसनौर पंचायत के केंदुआडीह गांव में क्षेत्र के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रयास से खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलवाया गया। बताया गया कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने से गांव में बिजली व्यवस्था ठप हो गयी थी। इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही बच्चों को भी बिजली के अभाव में पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक मरांडी से शिकायत की। सूचना मिलते ही विधायक ने प्रतिनिधि मुन्ना सिंह से बात कर गांव में पुनः बिजली व्यवस्था बहाल करायी। रविवार को विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ केंदुआडीह गांव पहुंचकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। गांव में बिजली बहाल होते ही ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.