धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद के केंदुआडीह के अग्नि और भू-धसान प्रभावित राजपूत बस्ती सहित आसपास के इलाके में जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) का रिसाव दूसरे दिन भी जारी रहा। जहरीली गैस की चपेट में आने से गुरुवार को भी एक और महिला की मौत हो गई। मृतका केंदुआडीह पांच नंबर की ललिता देवी (65 वर्ष) हैं। वे रात में घर में सोई तो सुबह में उठी ही नहीं। आमतौर पर सुबह उठने वाली ललिता देवी देर तक सोई रही तो घरवाले उन्हें उठाने गए तो वे शांत पड़ी थीं। हिलाने-डुलाने पर कोई हरकत नहीं मिलने पर उन्हें पाटलिपुत्र अस्पताल ले गए। फिर सेंट्रल अस्पताल लेकर गए लेकिन महिला अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ चुकी थी। ललिता देवी की मौत के साथ गैस रिसाव से मरने वालों की संख्या दो हो गई है। वहीं करीब 30 से अधिक लोग गैस रिसाव से बीमार हैं, जिनका विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.