रुद्रपुर, जनवरी 25 -- खटीमा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा उर्वशी भट्ट का राष्ट्र स्तरीय एसजीएफआई कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य त्रिभुवन प्रकाश आर्य ने बताया कि पुणे में आयोजित ट्रायल में उर्वशी ने सफलता प्राप्त की। वह अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं केंद्रीय विद्यालय काशीपुर में आयोजित अंतर विद्यालय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र अभिनव सिंह ने कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.