रामगढ़, जून 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मंझला चुम्बा पंचायत के ग्रामीणों ने केंदया गोसाई में निर्माणाधीन श्मशान शेड निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर मामले की जांच करने की मांग की है।

ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों ने कहा कि 15वें वित्त आयोग से लगभग 2 लाख 49 हजार रुपए की लागत से श्मशान शेड का निर्माण कार्य हो रहा है। जिसमें गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। छत निर्माण में 10 एमएम के स्थान पर 8 एमएम का उपयोग किया गया है। ढलाई कार्य में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य रात के लगभग 10 से 11 बजे के बीच कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करने पर मंझला चुम्बा पंचायत के मुखिया पति पर अभद्र व्यवहार कर...