जमशेदपुर, मार्च 8 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र के आंधारझोर गांव के केंदडीह टोला में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार देर रात बाउंड्री का ताला तोड़कर पांच मवेशी की चोरी कर ली। चोरी गए खस्सियों की अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है। भुक्तभोगी किसान आशुतोष महतो के बयान पर बोड़ाम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशुतोष महतो ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे गेट का ताला बंद करने के बाद घर के सभी लोग सो गए थे। देर रात करीब 12 बजे के बाद चारपहिया वाहन से पहुंचे अज्ञात चोरों ने बाउंड्री में लगे ग्रिल का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर बंधे सभी मवेशियों को वाहन में लादकर फरार हो गए। हालांकि, पास में खड़ी पांचों बाइक को चोरों ने छुआ तक नहीं, जबकि सभी की चाबियां बाइकों में ही लगी थीं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब परिवार के लोग जागे तो बाउंड्री का ताला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.