बरेली, मार्च 24 -- कोल्ड स्टोर के ऑपरेटर को रॉन्ग साइड आ रहे कैंटर ने कुचल दिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे के बाद केंटर पलट गया। जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने केंटर को हटवा कर जाम खुलवाया। फतेहगंज पूर्वी के उत्तमगंज पूर्वी के 35 वर्षीय किशन लाल शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के कोल्ड स्टोर में ऑपरेटर थे। किशन लाल रात की ड्यूटी करके सोमवार की सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे। बहगुल नदी के पुल पर रांग साइड से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद केंटर पलट गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केंटर को हटवाकर ऑपरेटर का शव पोस्टमार्टम को भेजा। किशन लाल की शादी नहीं हुई थी। फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.