केंटर में भूंसे की तरह ठूंस रखे थे 72 पशु, तीन गिरफ्तार
बागपत, जून 17 -- पशुओं की तस्करी करने वाले तस्करों की करतूत देखिए। जिस कैंटर में पांच पशु ही लादे जा सकते है, उसमें उन्होंने क्रूरतापूर्ण तरीके से 72 पशुओं को लादा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े गए केंटर को सीज करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, साथ ही पशुओं को पशुशाला भिजवाया। दरअसल, बागपत पुलिस सोमवार की देरशाम दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें हरियाणा नंबर का एक केंटर आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने केंटर को चेकिंग के लिए रोका, तो उसमें ठूंसकर 72 पशु भरे हुए मिले। जिनमें 60 छोटे और 12 बड़े पशु शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने केंटर को कब्जे में लेते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें शहर के पुराना कस्बा निवासी रिजवान, अनश और रंजीत उर्फ रुद्र शामिल है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.