हाथरस, दिसम्बर 16 -- सादाबाद। राजकीय हाईस्कूल मिढ़ावली सादाबाद में मंगलवार को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के मार्गदर्शन हेतु करियर मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस करियर मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों, सेवाओं एवं शैक्षणिक क्षेत्रों से संबंधित करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों से आए विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के बारे में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों को शिक्षा, तकनीकी, पुलिस सेवा, अभियंत्रण, विश्वविद्यालयी पाठ्यक्रमों एवं रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मुकेश कुमार, जनपदीय नोडल, हाथरस; मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, गंगा राम चौहान, उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.