आरा, मार्च 14 -- -विभिन्न प्रखंडों के 77 हाई और प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टरों ने लिया भाग -डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल में शनिवार को डीईओ कार्यालय के तत्वावधान में लड़कियों के लिए एडोलेसेंट कार्यक्रम व कॅरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 77 हाई व प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। अध्यक्षता डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व एसएसए चंदन प्रभाकर ने की। मौके पर उन्होंने शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए साइबर फ्रॉड से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ...