कॅरियर मार्गदर्शन में शिक्षकों की भूमिका की जानकारी दी
रुद्रपुर, जून 25 -- किच्छा, संवाददाता। सेंट पीटर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए स्टाफ सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य और कॅरियर मार्गदर्शन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। गुरुवार को आयोजित सेमिनार में मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ स्किल्स कोच जियोन शेखर और शिक्षिका एवं काउंसलर अमीषा राफेल ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षकों को सकारात्मक सोच, प्रभावी जीवन कौशल, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और विद्यार्थियों के कॅरियर मार्गदर्शन में शिक्षकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि आनंदपूर्ण शिक्षा ही आनंदपूर्ण जीवन का आधार है और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य वक्ताओं का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। सेमिनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.