बिहारशरीफ, मार्च 24 -- कॅरियर पॉइंट सोहसराय के आशीष रंजन 12वीं में जिला टॉपर : शोभा रंजन कहा-संस्थान में बेहतरीन परिणाम देकर कायम की मिसाल फोटो : 1. आशीष रंजन 2. राजीव रंजन 3. शुभम कुमार 4. रिंकु कुमारी बिहारशरीफ। शहर के सोहसराय स्थित कॅरियर पॉइंट संस्थान के छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान की निदेशिका शोभा रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष छात्रों ने बेहतरीन परिणाम हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। जिला साइंस टॉपर बने आशीष रंजन ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय करियर पॉइंट के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया। वहीं राजीव रंजन कुमार ने 90.6 प्रतिशत और शुभम कुमार ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभम न...