पीलीभीत, जून 18 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नशा न करने की दिलाई गई शपथकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार और प्रतिस्पर्धी माहौल में सफलता के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के टिप्स दिए। महाविद्यालय के पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप कौशल विकसित कर सही समय पर करियर का चयन करना चाहिए।विशेषज्ञों की जानकारी मुख्य वक्ता जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला...