दरभंगा, मई 3 -- दरभंगा। फखरुद्दीन अली अहमद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दो से तीन मई तक 'करियर काउंसलिंग एवं मॉक इंटरव्यू फॉर जॉब्स' विषय पर दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण राय ने प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शन देते हुए काउंसलिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. पूजा कुमारी गुप्ता, हिना फातिमा, मो. सलमान और अजहरुद्दीन अंसारी ने करियर चयन, संचार कौशल और रिज्यूम निर्माण पर जानकारी दी। मॉक इंटरव्यू सत्र में विशेषज्ञ पैनल ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। धन्यवाद ज्ञापन असद मदनी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.