कृष्ण-सुदामा लीला का वर्णन सुन श्रोता हुए भावुक
मथुरा, जून 1 -- प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव जी महाराज में श्रीमद्भागवत के अंतिम दिवस भागवत प्रवक्ता मुकेश शास्त्री द्वारा सुदामा चरित्र कृष्ण लीला, परीक्षित की मुक्ति का वर्णन किया गया। कृष्णा और सुदामा चरित्र के मार्मिक वर्णन को सुन श्रोता भाव-विभोर हो गए। इससे पूर्व भागवत आचार्य ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और माखन चोरी का मनमोहक वर्णन किया। कथावाचक द्वारा बताया कैसे कान्हा ने बृजवासियों को रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया और बृजवासियों को इंद्र के प्रकोप और मूसलाधार बारिश से बचा कर इंद्र राज का अहंकार तोड़ा। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने गोपियों के घर माखन चुराना मटकी फोड़ना और मैया यशोदा द्वारा उनकी मनमोहक बाल हठ का वर्णन किया। यह भी पढ़ें- सच्ची मित्रता पद, प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.