हमीरपुर, मई 26 -- मुस्करा, संवाददाता। क्षेत्र के चंदौरा गांव में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन पंडाल में भारी भीड़ हुई। आखिरी दिन कृष्ण-सुदामा की कथा सुनाकर कथावाचक ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांव निवासी रामस्वरूप त्रिपाठी एवं श्याम भाई के आवास पर चल रही कथा में वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथाव्यास शास्त्री योगेंद्र तिवारी ने व्यासपीठ से बोलते हुए कहा कि भागवत महापुराण श्रवण करने से जीव को सद्गति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा श्रीमद्भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य संसार के समस्त प्राणियों में प्रेम का संदेश देना और समाज में धर्म की स्थापना करना है। कथावाचक ने भगवान श्री कृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं और कृष्ण सुदामा की मित्रता का वृतांत बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया। इस धार्मिक आयोजन में चंदौरा गांव सहित आस-पास के दर्जनो...