मुरादाबाद, मई 31 -- दुर्गा भवन मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को भगवान कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने कथा के आरम्भ में भगवान कृष्ण जामवंत युद्ध का वर्णन किया और जामवंत की पुत्री जामवंती से भगवान कृष्ण विवाह का प्रसंग सुनाया। साथ ही भगवान श्री कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध के विवाह का वर्णन किया। कथा के बाद आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अशोक सिक्का, तिलक राज कत्याल, सुरजीत रावल, संदीप बजाज,विजय मदान,संजय अनेजा, अजय नारंग, कपिल ग्रोवर,अजय सहगल, संजय नारंग, किरन उतरेजा, कैलाश मल्होत्रा, आदर्श अनेजा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...