सिद्धार्थ, अक्टूबर 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। संस्कार भारती सिद्धार्थनगर इकाई की ओर से आयोजित बाल गोकुलम एवं कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कृष्ण और राधा के मनोहारी रूप में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन धीरज गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांत उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को संस्कार, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के साथ समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों में संस्कार, नीति, धैर्य, वीरता और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। जिला महामंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा ने सफल आयोजन...