रुद्रपुर, दिसम्बर 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन फाजलपुर मेहरोला में आयोजित किया गया, जिसमें नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव संपन्न कराए गए। चुनाव में कृष्ण राम आर्य अध्यक्ष और आलोक कुमार राय मंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद पर कृष्ण राम आर्य को 163 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमल किशोर सक्सेना को 60 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर आलोक कुमार राय ने 158 मतों से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राम रतन राठौर को 65 मत मिले। अध्यक्ष और मंत्री को छोड़कर अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुए। इसमें तरवीन सिंह पोखरियाल उपाध्यक्ष, यश यादव महिला उपाध्यक्ष, संदीप कुमार संयुक्त मंत्री, निमिषा जोशी महिला संयुक्त मंत्री, मुन्ना सिंह माथुर आय-व्यय निरीक्षक बने। चुनाव पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.