कृष्ण बिहारी नूर के काव्य-समग्र 'मन मुर्शिद' का लोकार्पण
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- नई दिल्ली। उर्दू घर स्थित सैयदना सैफुद्दीन ऑडिटोरियम में अपनी विशिष्ट काव्य-शैली के लिए प्रसिद्ध शायर कृष्ण बिहारी नूर के काव्य-समग्र 'मन मुर्शिद' का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर उर्दू और हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों और बुद्धिजीवियों ने कृष्ण बिहारी नूर की काव्यगत विशेषताओं, वैचारिक गहराई और रचनात्मक महत्व पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि इस काव्य-संकलन का संपादन प्रसिद्ध शायर एवं साहित्यकार मोईन शादाब ने किया है। इसका प्रकाशन संस्था इबारत पब्लिकेशन ने किया है। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध हिंदी कवि और गीतकार बाल स्वरूप राही ने की। उन्होंने कृष्ण बिहारी नूर से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए उनके साहित्यिक और रचनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला। कृष्ण बिहारी नूर के पुत्र कुंवर अरुण कुमार ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.