मथुरा, अप्रैल 1 -- बलदेव। भगवान कृष्ण व बलराम की कुलदेवी के गांव बंदी आनंदी में बुधवार को जात मेले का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में भक्त देवी दर्शन को उमड़ेंगे। मंदिर में इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंदिर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं कृपाशंकर द्विवेदी ने बताया कि इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु मैय्या के पूजन से जात लगाकर माथा टेकते हैं। बुधवार को तीनों देवियों का भव्य श्रृंगार होगा। पूरे दिन देवी जागरण होगा, जबकि शाम को दंगल होगा। बलदेव से चार किलो मीटर दूर राया बलदेव मार्ग पर बंदी गांव में भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम जी की कुल देवी बंदी, आनंदी, मनोवांछा देवी का भव्य मंदिर स्थापित है। मंदिर पर वार्षिक जात मेला चैत्र मास की चौदस को लगता है। जहां पर लोग मनोकामना पूर्ण होने के बाद जात करने आते हैं। इसलिए इसको जात मेला ...