कानपुर, मार्च 8 -- कृष्ण प्रणामी मंदिर गोविंद नगर में आयोजित 77वें दयाराम स्मृति महोत्सव पर फूलों की होली कार्यक्रम आयोजित हुआ। अंतिम दिवस पर हरियाणा से पधारे जगत्राज महाराज ने फूलों की होली खेलते हुए त्योहारों की परंपराओं को आगे ले जाने का संदेश दिया। उन्होंने योग करने पर जोर दिया। भजनों की शृंखला में सुरेंद्र सुखीजा ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में मलिक विजय कपूर, सुनील नारंग, जय हेमराजानी, नीरज चड्ढा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...