कृष्ण जन्म होते ही जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंजा पंडाल
अमरोहा, मई 15 -- हसनपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव उधनपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथा वाचक कृष्ण देव महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं का वर्णन सुनाया। श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। पंडाल जय कन्हैया लाल के जयघोष से गूंज उठा।कथा वाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल स्वरूप में गोकुल और वृंदावन की धरती को अपनी दिव्य लीलाओं से पवित्र किया। बचपन में ही पूतना वध, शकटासुर वध, माखन चोरी लीला और गोपियों के साथ बाल सुलभ चंचलता का सुंदर वर्णन सुनाया। श्रद्धालु जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाते रहे।कथा वाचक ने कहा कि भगवान की बाल लीला हमें संदेश देती हैं कि ईश्वर अपने भक्तों के प्रेम के अधीन होते हैं। जिस मनुष्य के हृदय में सच्ची भक्ति होती है, वहां स्वयं भगवान निवास करते हैं। कथा के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण जन्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.