कृष्ण जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, हुई सिक्कों की वर्षा
मुरादाबाद, मई 28 -- बुधबाजार स्थित श्री दुर्गा भवन मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने वामन अवतार का वर्णन किया। कथा व्यास ने दान की महत्ता बताते हुए कहा राजा बलि अपनी दान नीति के कारण तीनों लोकों में प्रसिद्ध थे। उनकी परीक्षा लेने के लिए भगवान वामन अवतार लेकर याचक बनकर उनसे दान लेने आए। राजा बलि ने उन्हें अपना पूरा राज्य दान कर दिया। कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो सभी झूमने लगे। कथा वचक ने भी टॉफियां और सिक्कों की बरसात की। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- श्रीहरि ने 13वें मास को दिया अपना नाम 'पुरुषोत्तम' मुख्य अतिथि नगर विधायक रितेश गुप्ता रहे। इन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कथा में सुरजीत रावल, विकास सपड़ा, रजत सपड़ा, राजेंद्र सपड़ा, तिलक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.