मथुरा, मार्च 18 -- बलदेव। नगर में विनय अग्रवाल के फाटक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान कृष्ण ने देवकी के 8वें पुत्र के रूप में जन्म लिया, जबकि पूर्व जन्म में भगवान बलराम ने रोहिणी के गर्भ से अवतार लेकर ब्रजवासियों को आनंदित किया। कथा में भगवान के जन्म प्रसंग पर नंदोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कपड़े, खिलौने, फल, मेवा, वंशी और पोशाक आदि वितरित किए गए। भक्तजन बधाई गीतों और भजनों पर झूमते नजर आए। इस दौरान परीक्षित श्याम सुंदर अग्रवाल व रेखा अग्रवाल ने पूजन किया। इस दौरान अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, रवेंद्र सिंह, उमेश अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.