कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुन आनंदित हुए श्रद्धालु
पाकुड़, मई 6 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बासमती गांव के सड़क टोला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को पंडाल में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही कथा वाचक आचार्य गौतम देव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झूमते-नाचते हुए भगवान के बाल रूप का स्वागत किया और उत्सव मनाया। इससे पूर्व मंगलवार की कथा में वृंदावन से पधारे आचार्य गौतम देव महाराज ने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और वामन अवतार की कथा का बेहद सुंदर वर्णन किया। उन्होंने वामन अवतार प्रसंग के माध्यम से समझाया कि दान से मनुष्य का अहंकार दूर होता है और ईश्वर के प्रति सर्वस्व समर्पण ही वास्तविक भक्ति ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.