पाकुड़, मई 6 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बासमती गांव के सड़क टोला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को पंडाल में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही कथा वाचक आचार्य गौतम देव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झूमते-नाचते हुए भगवान के बाल रूप का स्वागत किया और उत्सव मनाया। ​इससे पूर्व मंगलवार की कथा में वृंदावन से पधारे आचार्य गौतम देव महाराज ने गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन और वामन अवतार की कथा का बेहद सुंदर वर्णन किया। उन्होंने वामन अवतार प्रसंग के माध्यम से समझाया कि दान से मनुष्य का अहंकार दूर होता है और ईश्वर के प्रति सर्वस्व समर्पण ही वास्तविक भक्ति ह...