औरैया, मई 26 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास के नगला विजयी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान में मंगलवार को छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण किया। पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा नजर आया। व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचिका पारुल यादव शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य एवं भावपूर्ण कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब भगवान मानव कल्याण और धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ कथा पंडाल, जयघोष से गूंजा वातावरण कंस के अत्याचारों से पीड़ित जनता को मुक्ति...