मथुरा, मार्च 2 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रविवार को पंच दिवसीय होली महोत्सव के अन्तर्गत जन्मस्थान के लीला मंच पर खुर्जा के नीटू सिंह और उनके सहयोगी कलाकारों ने होली रसिया गायन करके दर्शकों झूमने को मजबूर कर दिया। रंगभरनी एकादशी से प्रारंभ हुए पंच दिवसीय होली महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को की सायं श्रीकृष्ण जन्मस्थान (जन्मभूमि) प्रांगण में स्थित पवित्र लीलामंच पर खुर्जा के नीटू सिंह एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा होली की विभिन्न विधाओं में से एक बंब वादन, रसिया गायन और नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु बंब वादन, रसिया गायन सुनकर भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। पंच दिवसीय होली महोत्सव में दो मार्च को सायं चार बजे लीला मंच पर होली रसिया गायन, ब्रज के लोक नृत्य, मयूर नृत्य, पुष्पों की ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.