गुड़गांव, मई 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जननायक जनता पार्टी से गुरुग्राम के कृष्ण गाडोली और पवन धनकोट को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से विचार-विमर्श के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जननायक जनता पार्टी अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। किसी भी स्तर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों कार्यकर्ताओं को 29 मार्च 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उनका संतोषजनक नहीं पाया गया। उनके अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.