लखनऊ, अप्रैल 13 -- यूपी प्रो हैंडबॉल लीग लखनऊ, संवाददाता। टाटा कैपिटल यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में सोमवार को रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। गोरखपुर राउडीज़ ने अंतिम 25 सेकंड में कृष्ण द्वारा पेनाल्टी पर किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नोएडा ब्लास्टर्स को 27-26 से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया। मंगलवार शाम को खिताबी मुकाबले में गोरखपुर का सामना मथुरा ब्रज स्टार से होगा।रोमांचक रहा गोरखपुर बनाम नोएडा का मुकाबलाकेडी सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले गए इस मैच में आखिरी एक मिनट तक दोनों टीमें 26-26 की बराबरी पर थी। गोरखपुर के लिए मोहम्मद शूजा ने सर्वाधिक सात गोल किए, जबकि सुनील ने छह और दीपक ने पांच गोल दागे। यह भी पढ़ें- एमपी को 5-2 से रौंदकर यूपी बना हॉकी का नेशनल सब जूनियर चैंपियन, नीतीश बने मैन ऑफ द मैच गोलकीपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.