गिरडीह, जनवरी 15 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। जमुआ के सियाटांड़ अवस्थित वेभ इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर कृष्ण कुमार सिंह को चानिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, ग्रीस से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। यह सम्मान समारोह इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। जिसमें मॉरीशस, किर्गिस्तान और अन्य देशों के उच्चायुक्तों और राजदूतों ने भाग लिया। शिक्षा के क्षेत्र में वे वर्षों से ही लगातार बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग करते रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि इस सम्मान के लिए ईश्वर समेत अपने माता-पिता और सभी शुभचिंतकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। यह दिन मेरे लिए बहुत विशेष और आनंदमय है। सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.