बिजनौर, अगस्त 22 -- वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार ने शनिवार को जनपद बिजनौर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।शनिवार को बिजनौर पहुंचने पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में नवागत एसपी कृष्ण कुमार को गारद ने सलामी दी। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एएसपी देहात प्रकाश कुमार और एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।वर्ष 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार को तेजतर्रार और निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले अधिकारी के तौर पर देखा जाता है। वह सही को सही और गलत को गलत कहने वाले अधिकारियों में अपनी पहचान रखते हैं। यह भी पढ़ें- Video: संभल से विदाई पर एसपी केके बिश्नोई के छलके आंसू, DM ने पानी पिलाकर संभाला ऐसे में बिजनौर जैसे बड़े और संवेदनशील जिले में उनकी तैनाती को महत्वपूर...