कृष्ण कुंज व सिटी गार्डेन समेत पांच मैरिज हाल सील
बांदा, जून 25 -- बांदा। जनपद में सालों से बिना एनओसी और बीडीए के मानचित्र के संचालित मैरिज हालों के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाया गया। बांदा विकास अधिकारी (बीडीए), अग्निशमन और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह मैरिज हालों की सघन जांच की। कालूकुआं में बबेरू रोड, पल्हरी रोड और तिंदवारी रोड में पांच मैरिज हाल को सील किया गया। यहां न तो फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम मिले और न ही फायर विभाग की एनओसी मिली। कई वर्ष से ये मैरिज हाल बिना मानचित्र व मानक के संचालित हो रहे थे। लखनऊ में 15 लोगों की जान लेने के बाद अधिकारियों की नींद टूटी है। वर्षों से बिना नक्शा व मानचित्र के संचालित मैरिज हाल व अस्पताल अभी तक रसूख व पैसे के दाम संचालित हो रहे थे। अब शासन सख्त हुआ तो अधिकारियों के भी रवैए बदले नजर आ रहे हैं। कोचिंग सेंटरों के बाद अब मैरिज हाल खंगाले जा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.