औरैया, फरवरी 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। जनपद के कुदरकोट गांव स्थित प्राचीन भयानकनाथ शिव मंदिर आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम माना जाता है। भगवान शिव के भयानकनाथ स्वरूप को समर्पित यह शिवालय क्षेत्र ही नहीं, दूर-दराज जिलों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि यहां जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि और सावन में यहां हरिद्वार व सिंघिरामपुर से कांवड़ में जल लाकर श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कुदरकोट चौराहे से मंदिर पहुंचने के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं। एक मार्ग भरथना-बिधूना राज्यमार्ग पर थाना कुदरकोट के पास से होकर जाता है, जबकि दूसरा कुदरकोट-एरवाकटरा मार्ग से बल्लपुर गांव की ओर निकलता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.