देहरादून, मई 21 -- श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवादल द्वारा बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के क्रम में होने वाले कन्याओं के सामूहिक विवाह और पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर चल रही भागवत कथा में कथा व्यास विनीत वत्सल ने भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया। कथा प्रसंग में उन्होंने कहा कि माखन चोरी करते कान्हा ने ज्यों ही मटकी फोड़ी उसमें से माखन मिश्री लेने को श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। कृष्ण ने अपने मित्रों के साथ खेल खेल में कालिया नाग का वध कर दिया। अनेक लीलाएं कर उन्होने गोकुल वासियों को राहत दी। व्यास जी ने कहा जब इंद्र को घमंड हो गया, तब उन्होंने इंद्र का घमंड दूर करने के लिए गिरिराज पर्वत की पूजा की और गिरिराज पर्वत को छप्पन भोग लगाकर उनकी आरती की। यह भी पढ़ें- श्री पृथ्वीनाथ में कृष्ण जन्म पर मनाया नंदोत्सव क...