कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम असालतनगर, ढकुरैया रोड (धान मील के पास) में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा में श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य प्रखर द्विवेदी ने श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया। आचार्य प्रखर द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके बचपन की लीला-प्रसंगों को जीवंत किया। साथ ही गोवर्धन लीला का बखान करते हुए बताया कि कैसे भगवान ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर वृंदावनवासियों की रक्षा की और इंद्र के अहंकार को चूर किया। उनके प्रवचन से श्रोता भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गए। कथा में परीक्षित की भूमिका राजकुमारी एवं राधेश्याम गुप्ता ने निभाई। यह कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक चल रही है, जो 16 मार्च को विराम लेगी। 17 मार्च को हवन-पूर्णाहुति एवं भंडारे का भव्य आयोजन होगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.