कृष्ण कथा से गांव में गूंजा धर्म और भक्ति का संदेश
कन्नौज, मई 30 -- मिरगावां। चित्तरपुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। कथा के सातवें दिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने धर्म और भक्ति के महत्व को आत्मसात किया। कथा स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ग्राम पंचायत मिरगावां के मजरा चित्तरपुरवा में आयोजित कथा में व्यास प्रेमसागर पांडेय ने कंस वध प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है। भगवान श्रीकृष्ण ने समाज को यह संदेश दिया कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वाला व्यक्ति अंततः विजय प्राप्त करता है। रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने श्रद्धा, विश्वास और समर्पण की महत्ता बताई। कहा कि भगवान के प्रति सच्चा प्रेम और अटूट आस्था जीवन को नई दिशा देती है। कथा के दौरान श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.