कृष्णा सैनी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता रजत
रुडकी, अगस्त 4 -- रुड़की, संवाददाता। सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में कौशिक पब्लिक स्कूल, इमलीखेड़ा के दसवीं के छात्र कृष्णा सैनी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतकर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच कृष्णा सैनी ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह भी पढ़ें- हिन्द स्कूल के निर्भय का राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन यह भी पढ़ें- Meerut News: बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.