कृष्णा साह ने जीता गोल्ड मेडल
बागेश्वर, सितम्बर 3 -- बागेश्वर। जिम कॉर्बेट इन्टरनेशनल स्कूल बागेश्वर के छात्र कृष्णा साह ने सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक जीता है। देवबंद, सहारनपुर में आयोजित नॉर्थ ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सासह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर सचिव शशिकांत सिंह, प्रधानाचार्य पूरन चंद्र कपिल, निदेशक वंदना धामी, समन्वयक चित्रा पाठक, पुष्पा कनवाल, हेमा जोशी, विनीता जोशी, नीता साह, मनीषा शर्मा, हरीश चंद्र नैनवाल ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.