साहिबगंज, जून 25 -- साहिबगंज। शहर के चानन गांव में हुए कृष्ण मंडल की हत्या मामले में पुलिस ने चार साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को शारीरिक जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपरोक्त जानकारी जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने देते हुए बताया की कृष्णा मंडल हत्या मामले में पिता ने अपने पुत्र की हत्या मामले में 9 लोगों को आरोपी बनाया था। इसमें से 4 साल से चानन के दीपक साह को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। पुलिस ने अब उसे गांव से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में एक और आरोपी अब तक फरार है। उसे भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...