कृष्णा बिगहा में पशु जागरूकता शिविर का आयोजन
बिहारशरीफ, जून 9 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कृष्णा बिगहा गांव में डेयरी कॉपरेटिव सोसायटी की ओर से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का नेतृत्व शिविर का नेतृत्व मोबाइल वेटनरी यूनिट हिलसा के डॉ. अनुज कुमार ने किया। इस शिविर में दर्जनों पशुपालकों के दर्जनों गाय-भैंसों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। पशु चिकित्सकों ने पशुओं में बांझपन की समस्या के समाधान के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. अनुज ने पशुओं में बांझपन की समस्या, इसके निवारण में खनिज लवणों का योगदान, संतुलित आहार, सामान्य रोगों के लक्षण एवं निदान, टीकाकरण का महत्व, पशु इयरटैगिंग और ओटीपी के महत्व जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या असंतुलित पोषण, हार्मोनल असंतुलन, समय पर गर्भाधान न होना और परजीवी संक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.