मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृष्णा रानी बम शनिवार की रात चकबासू स्थित आवास से बाबाधाम के लिए रवाना हुई। उनका यह 43वां बाबाधाम कांवर यात्रा है। पहली सोमवारी पर ओंकारेश्वर की नर्मदा नदी से जल लेकर उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर वह लौटी हैं।उन्होंने बताया कि बाबाधाम जाने की तैयारी पहले से नहीं थी। लेकिन, अचानक मन में इच्छा जागृत हुई और निकल पड़ी हूं। रविवार को सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर सोमवार की रात बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करूंगी। यात्रा शुरू करने के दौरान मोहल्ले के सभी समुदाय के लोग मौजूद थे। इनमें वार्ड 38 के सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल कुरैशी, मकसूद आलम, शिक्षक रोशन सिंह, सनी पांडे, नंदकिशोर गुप्ता, सुमन पाठक आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- डाकबम कांवरियों का जत्था देवघर रवाना यह भी पढ़ें- ...