नई दिल्ली, अगस्त 19 -- रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' का नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अभी तक हमें पवन सिंह, रानी चटर्जी, निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, मनीषा और तेज प्रताप यादव समेत अन्य भोजपुरी सिनेमा से जुड़े चेहरे इस शो में नजर आए। हालांकि अब चीजें बदलती दिख रही हैं। कुछ हफ्ते तक इस शो का बज काफी हाई रहा, लेकिन अब मेकर्स शो में कुछ नयापन जोड़ने के लिए अलग तरह की चीजें ट्राय करते दिख रहे हैं। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अब इस शो में होगी कृष्णा अभिषेक की एंट्री।कृष्णा अभिषेक जमाएंगे माहौल कृष्णा शो में बतौर सेलेब्रिटी नहीं बल्कि बतौर एंटरटेनर जुड़ने वाले हैं। वह भोजपुरी सेलेब्रिटीज का मनोरंजन करते नजर आएंगे। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जब काजल, आम्रपाली और निरहुआ समेत बाकी भोजपुरी स...