पटना, दिसम्बर 28 -- आचार्य सुदर्शन कृष्णा निकेतन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। संस्थापक अध्यक्ष आचार्य सुदर्शन जी महाराज ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह विद्यालय 40 वर्षों से बच्चियों की छिपी प्रतिभा विकसित कर उन्हें संपूर्ण जीवन जीने के लिए तैयार कर रहा है। विद्यालय से पढ़कर निकली कई छात्राएं ऊंचे पदों पर काम कर रही हैं। इस मौके पर सचिव डॉ. कुमार अरुणोदय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमूल्य आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...