शामली, दिसम्बर 24 -- नगर पंचायत थानाभवन व जिला गंगा समिति शामली के संयुक्त तत्वाधान में थानाभवन स्थित कृष्णा नदी के किनारे विशेष सफाई अभियान एवं स्वच्छता बैठक का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नदी को स्वच्छ बनाए रखना, नालों-नालियों की नियमित सफाई तथा जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ गंगा अभियान को मजबूती प्रदान करना रहा। इस अवसर पर कृष्णा नदी के तट पर फैले कचरे की साफ-सफाई की गई तथा नालों व नालियों की सफाई के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नालों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे नदी में न जाए, इसके लिए नियमित निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वच्छता बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों को नदी को प्रदूषण-मुक्त रखने, कूड़ा-कचरा नदी में न डालने एवं स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.